सोना चांदी फिर हुए महंगे सोना पहुंचा हाई पे

सोना ₹3,182 बढ़कर ₹1.55 लाख के ऑलटाइम हाई पर

23 दिन में ₹21 हजार महंगा हुआ; चांदी आज ₹11,994 बढ़कर 3.12 लाख/किलो हुई सोने के दाम कल यानी 23 जनवरी को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना सुबह 1,55,428 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ। हालांकि इसके बाद इसकी कीमत में थोड़ी गिरावट आई और ये 3,182 रुपए बढ़कर 1,54,310 रुपए पर बंद हुआ। इससे पहले ये 1,51,128 रुपए पर था। वहीं, 1 किलो चांदी 11,994 रुपए बढ़कर 3,11,705 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार को ये 2,99,711 रुपए पर थी। इस साल सिर्फ 23 दिनों में सोना 21,115 रुपए और चांदी 81,285 रुपए महंगी हो चुकी है

नीचे खेल खुद से रिलेटेड खबरें दी है ये भी पढ़ें

भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

209 रन का टारगेट 15.2 ओवर में चेज; कप्तान सूर्यकुमार और ईशान किशन की फिफ्टी

भारत ने न्यूजीलैंड पर इस सीरीज की लगातार दूसरी जीत हासिल की। शुक्रवार को टीम इंडिया ने कीवियों को 7 विकेट से हराया। उसने 209 रन के टारगेट को 15.2 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। तीसरा मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा। रायपुर के शहीन वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 बॉल पर नाबाद 82 रनों की नाबाद पारी खेली। जबकि ईशान किशन ने 32 बॉल पर 76 रन बनाए। दोनों के बीच 122 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा जीरो और संजू सैमसन 6 रन बनाकर आउट हुए।

हमसे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *