आज आएगा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, आज शाम शाम से पहाड़ी राज्यों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में शुरू होंगी आंधी और बारिश की गतिविधियां

आज आएगा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, आज शाम शाम से पहाड़ी राज्यों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में शुरू होंगी आंधी और बारिश की गतिविधियां – मई की शुरुआत में हुई बारिश के बाद उत्तर भारत में मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है और इस दौरान लगातार तेज गर्मी व लू की गंभीर स्थिति मैदानी इलाकों में बनी हुई है।

आज भी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड व मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू का अंतिम बड़ा दिन देखने को मिलेगा। कई जगह तापमान 45°C को पार करेगा, राजस्थान में कही कही 48°+ भी जाने की संभावना है। लेकिन जैसे ही आज की शाम होगी, ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मैदानी इलाकों में मौसम करवट लेना शुरू कर देगा और बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगेंगी।

आज का मौसम कैसा रहेगा

आज दोपहर बाद से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के मध्य और ऊपरी पहाड़ी इलाकों में गरज चमक के साथ कई जगह हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी संभव है जबकि ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के निचले तराई और तलहटी इलाकों में आज दोपहर बाद या शाम के समय तेज आंधी के साथ बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां होंगी। कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी बनी हुई है।

वही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली NCR, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा उत्तर व पूर्वी राजस्थान के जिलों में आज दोपहर बाद से नए गरजदार बादलों का निर्माण शुरू होगा, जो शाम होते होते सक्रिय हो जाएंगे। इन इलाकों में बिखरे तौर पर कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। कुछ स्थानों पर तेज धूल भरी आंधी, तेज बारिश व ओलावृष्टि भी संभव है।

बुंदेलखंड, दक्षिणी पूर्वांचल तथा उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश के इलाकों में आज दोपहर तक मौसम साफ और बेहद गर्म बना रहेगा, लेकिन शाम होते होते कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। हालांकि बारिश का मुख्य प्रभाव आज देर रात के बाद इन इलाकों में पहुंचेगा, जहां तेज तुफानी हवाओं के साथ बारिश देखने को मिलेगी मध्य राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान तथा प्रश्चिमी मध्य प्रदेश के इलाकों में मौसम आज पूरी तरह साफ बना रहेगा और तेज गर्मी व लू की गंभीर स्थिति जारी रहेगी। दिन में आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन आज इन इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

कल का मौसम कैसा रहेगा

कल से पंजाब, हरियाणा, उत्तर पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली NCR, बुंदेलखंड, पूर्वांचल तथा पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का प्रभाव बड़े पैमाने पर बढ़ जाएगा। बारिश की तीव्रता के साथ साथ आंधी तूफान की गतिविधियों में भी बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। राजस्थान के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में बारिश की गतिविधियां 30 मई से ही शुरू होने की संभावना है। उससे पहले सिर्फ कुछ स्थानों पर आंधी या हल्की फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बाक़ी बादलों के निर्माण के बाद ही स्पष्ट होगा कि किस क्षेत्र में मौसम की स्थिति किस प्रकार रहने वाली है।

पोस्ट ऑल क्रेडिट sahil bhatt आगे की जानकारी समय समय पर अपडेट कर दी जाएगी अधिक मौसम जानकारी के लिए हमें follow जरूर करें Weather of Bharat

हमसे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *