हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही विवाह शगुन योजना के तहत, BPL कार्ड धारक परिवारों की लड़कियों को शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। यदि आपकी लड़की की शादी होने वाली है और आपका BPL कार्ड बना हुआ है, तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

विवाह शगुन योजना योग्यता
- लड़की का BPL कार्ड बना हुआ होना चाहिए
- परिवार की वार्षिक आय 1,80,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए
- लड़की की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए
- लड़की की शादी किसी भी जाति या धर्म के लड़के से हो सकती है
विवाह शगुन योजना के तहत मिलने वाली राशि
- SC वर्ग: 71,000 रुपये
- BC वर्ग: 51,000 रुपये
- जनरल वर्ग: 51,000 रुपये
- पुनर्विवाह: 51,000 रुपये
- अंतरजातीय विवाह: 2.5 लाख रुपये
CSC PE पर संपर्क करें और इस योजना का लाभ उठाएं। आप अपने नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

विवाह शगुन योजना जानकारी
- यह योजना हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही है और इसका लाभ केवल हरियाणा के निवासियों को ही मिलेगा।
- आवेदन करने से पहले आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर लें।
- आवेदन करने के बाद, आपको एक रसीद दी जाएगी, जिसे आप अपने पास रखें।
- यदि आपका आवेदन स्वीकृत हो जाता है, तो आपको लॉग की राशि आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
विवाह शगुन योजना आश्यक दस्तावेज
- लड़के और लड़की का आधार कार्ड
- फॅमिली आईडी
- दोनों के स्कूल सर्टिफिकेट या जन्म प्रमाण पत्र
- दोनों के माता-पिता के आधार कार्ड
- शादी का कार्ड
- 1 फोटो (दूल्हा दुल्हन की कपल फोटो)
- 2 फोटो 4X6 (फेरे लेते समय)
- एक फोटो दूल्हा दुल्हन की पासपोर्ट साइज
डिस्क्लेमर – आज हमने मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के बारे में जाना हमने इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दर्शाने की कोशिश की योजना संंपूर्ण जानकारी की जांच पड़ताल अवश्य करें CSC सेंटर वाले जानकारी प्राप्त कर सकते है हर रोज अन्य जानकारी के लिए उलाला न्यूज पोर्टल के जरिए विभिन्न खबरें जान सकते है
हमसे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें
Join Now
















Leave a Reply